उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बुधवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारतीयता की जीत हुई है।दरअसल, देश के दो राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक ओर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है, वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई है।
