आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक जूनियर डॉक्टर के साथ जघन्य बलात्कार और हत्या को लेकर पिछले दो दिन में सरकारी अस्पतालों के 250 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार रात एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।बैठक का समय रात 7.45 बजे रखा गया था। राज्य सरकार की ओर से डब्ल्यूबीजेडीएफ को भेजी गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में भाग लेने के लिए आठ से 10 जूनियर डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया गया है।
