जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलयुगी बेटे ने ईंट से प्रहार कर बाप की मौत के घाट उतार दिया। घटना में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के भट्टापुरवा निवासी सुनील गुप्ता (52) उन्नाव बस अड्डे के पास छोला भटूरा का ठेला लगाते थे। बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे वह वापस घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद पुत्र कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली नशे में धुत घर आया।पिता सुनील ने शराब पीकर घर आए बेटे पर नाराजगी जताई और फटकार लगा दी। इससे गुस्साएँ कुलदीप ने पिता सुनील से उलझ गया।
