उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उपचुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया।सपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आई है।यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को कानपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के यूपी प्रभारी ने पहले ही गठबंधन की स्थिति को लेकर अपना बयान जारी कर दिया है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा, जो हम मानेंगे।
