Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

वैनगंगा-नलगंगा नदी परियोजना का डीपीआर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश

वैनगंगा-नलगंगा नदी परियोजना का डीपीआर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश

वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने DPR प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

मुंबई, 9 सितंबर — राज्य की बहुप्रतीक्षित वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई के सह्याद्रि अतिथि गृह में एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में परियोजना का प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) आगामी 15 अक्टूबर 2025 तक तैयार कर सरकार को सौंपी जाए। उन्होंने इस परियोजना को विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के जल संकट को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

फडणवीस ने कहा कि परियोजना से किसानों को सतत सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और सूखा प्रभावित क्षेत्रों को राहत मिलेगी। परियोजना की प्रगति को तेज़ करने के लिए उन्होंने राज्यस्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति से परीक्षण करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि परियोजना के वित्तीय नियोजन के तहत केंद्र सरकार से 25 प्रतिशत राशि प्राप्त करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही राज्य सरकार भी अपनी ओर से आवश्यक निधि उपलब्ध कराएगी।

परियोजना के पहले चरण के तहत गोसीखुर्द से लोअर वर्धा तक सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। अब पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद इस चरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

राज्य सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है, ताकि वर्षा पर निर्भरता कम हो और किसानों को स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top