Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

180 करोड़ की लागत से बना ब्रिज नागरिकों के लिए बना मुसीबत, विधायक खोपड़े ने अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

180 करोड़ की लागत से बना ब्रिज नागरिकों के लिए बना मुसीबत, विधायक खोपड़े ने अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

180 करोड़ की लागत से बना ब्रिज बना नागरिकों के लिए आफत, विधायक खोपड़े ने की जांच की मांग

नागपुर – नागपुर शहर में लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रिज, जो नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया था, अब उनकी परेशानी का कारण बन गया है। शांतिनगर और कवरापेठ को जोड़ने वाला यह ब्रिज बनकर तैयार तो हो गया, लेकिन इसके खुलने के बाद से ही इसमें कई तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ब्रिज के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है और निर्माण कार्य में गंभीर त्रुटियां हैं। खोपड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विधायक खोपड़े ने कहा कि उनकी शिकायत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिज पर बना ‘टी-पॉइंट’ हादसों का कारण बन रहा है, जो नागरिकों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इस ब्रिज की तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया, तो ये दुर्घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि इस ब्रिज का निर्माण सेंट्रल रोड फंड से मिले 180 करोड़ रुपये की राशि से किया गया था, ताकि व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में ट्रैफिक की समस्या को दूर किया जा सके। लेकिन इसके निर्माण में हुई लापरवाही ने जनता को लाभ के बजाय मुसीबत में डाल दिया है। विधायक खोपड़े ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द ब्रिज की तकनीकी खामियों को सुधारा जाए, ताकि नागरिक भयमुक्त होकर इसका उपयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top