Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Video: ‘मोदी का नाम लेने से डरते हैं’, पाक नेता ने संसद में PM शहबाज को कहा बुजदिल, जमकर सुनाई खरी-खरी

Video: ‘मोदी का नाम लेने से डरते हैं’, पाक नेता ने संसद में PM शहबाज को कहा बुजदिल, जमकर सुनाई खरी-खरी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वैश्विक स्तर पर किरकिरी, पाकिस्तान में अपनी ही सरकार पर बरसे सांसद

इस्लामाबाद। भारत द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई की नाकाम कोशिश ने न सिर्फ उसकी सैन्य कमजोरी उजागर कर दी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। भारत की निर्णायक कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान के भीतर ही सियासी घमासान तेज हो गया है।

पाकिस्तानी संसद में एक सांसद ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने से भी डरते हैं।” इस बयान ने सरकार की कमजोरी और सैन्य नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सांसद ने संसद के भीतर खुलकर सरकार की कूटनीतिक और सैन्य विफलताओं पर नाराज़गी जाहिर की और कहा कि देश की अंतरराष्ट्रीय छवि रसातल में जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी हो रही फजीहत

पाकिस्तानी नागरिकों और विश्लेषकों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार की रणनीति की आलोचना करते हुए कहा कि जब भारत पूरी तैयारी के साथ सर्जिकल स्ट्राइक कर रहा है, तब पाकिस्तान केवल बयानबाज़ी और झूठे दावों में उलझा हुआ है।

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान न तो सैन्य स्तर पर मुकाबले की स्थिति में है और न ही अपनी जनता को भरोसे में ले पा रहा है। संसद से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह सरकार की नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की संसद में मचा हड़कंप, सांसद बोले– हमारे पीएम मोदी का नाम लेने से भी डरते हैं

नई दिल्ली। 7 मई को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पड़ोसी देश की जवाबी कार्रवाई पूरी तरह से विफल रही। भारत की इस निर्णायक सैन्य सफलता ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी के हालात में ला खड़ा किया है। इसी पराजय और दबाव के बीच अब पाकिस्तान के अंदर से ही आवाजें उठने लगी हैं।

पाकिस्तानी संसद में तीखा हमला, पीएम को बताया बुजदिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान के सांसद शाहिद खट्टर संसद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर खुलकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खट्टर कहते हैं, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने से भी डरते हैं। ऐसे बुजदिल नेता अपनी सेना का मनोबल कैसे बढ़ाएंगे?” सांसद की यह टिप्पणी संसद में मौजूद अन्य सदस्यों को भी चौंका गई।

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की घबराहट

गुरुवार रात पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली—विशेष रूप से S-400 सिस्टम—ने सभी खतरों को समय रहते नष्ट कर दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त प्रहार किया, जिससे वहां की सैन्य क्षमताओं को भारी क्षति हुई।

भारत ने दो F-16 समेत पाकिस्तान के चार फाइटर जेट मार गिराए और पंजाब प्रांत में पाकिस्तान का प्रमुख एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) भी ध्वस्त कर दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पाकिस्तान की निगरानी और जवाबी हमले की क्षमता को लगभग “अंधा” बना देता है।

लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भारी नुकसान

भारतीय मिसाइल हमलों से पाकिस्तान के कई प्रमुख शहरों में व्यापक तबाही मची है। लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट और बहावलपुर जैसे शहरों में बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अभी तक आधिकारिक नुकसान का आकलन साझा नहीं किया गया है।

दुनिया भर में हो रही किरकिरी

भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की कमजोर प्रतिक्रिया और फिर झूठे सोशल मीडिया दावों ने उसकी अंतरराष्ट्रीय साख को और गिरा दिया है। अब खुद पाकिस्तान के सांसद भी सरकार की रणनीति और नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top