यवतमाल : पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) नेता उद्धव ठाकरे सोमवार, 11 नवंबर को वणी में सुबह 11 बजे सरकारी मैदान में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय देरकर के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद उनकी सभा दारव्हा में होगी. वहां वे महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी माणिकराव ठाकरे की प्रचार सभा को संबोधित करेंगे.
