सालेकसा : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 नवंबर को सालेकसा के दौरे पर रहेंगे. वे दोप. 2 बजे सालेकसा के ए. पी. जे. फ्युचुरा स्कूल मैदान पर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पुराम के समर्थनार्थ आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभा में लोगों से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है.
