गोंदिया : राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 11 नवंबर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं. वे आमगांव – देवरी विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार संजय पुराम के प्रचार के लिए देवरी के क्रीड़ा संकुल मैदान पर दोपहर 1 बजे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. सभा में उपस्थित रहना का आह्वान जिला भाजपा की ओर से किया गया है.
