लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता ब्रजेश पाठक ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चुनावी राज्य झारखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संत वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संतों को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खड़गे ने संत महात्माओं पर जो बयान दिया है, उसकी मैं घोर निंदा और भर्त्सना करता हूं।
