वर्धमान नगर पुल पर कैरियर ट्रक से कंटेनर गिरा, यातायात बाधित; जनहानि नहीं

नागपुर: वर्धमान नगर पुल पर कंटेनर गिरने से ट्रैफिक ठप, कोई घायल नहीं
नागपुर: वर्धमान नगर पुल के नीचे शनिवार को एक कैरियर ट्रक से कंटेनर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय वहां भारी वाहन आवाजाही थी, लेकिन चालकों की सतर्कता से किसी भी प्रकार का नुकसान या टक्कर नहीं हुई।
कंटेनर गिरते ही पुल के नीचे अफरातफरी मच गई और यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। लंबी-लंबी वाहन कतारें लग गईं, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सूचना पाते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। कंटेनर को हटाने का काम तुरंत शुरू किया गया ताकि सड़क को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कंटेनर ठीक से लॉक नहीं था, जिस कारण यह ट्रक से गिर गया। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और वाहन मालिक से सुरक्षा संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।
घटना ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
