Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

तुलजापुर ड्रग तस्करी केस पर नाना पटोले का भाजपा पर वार — बोले, ‘माफियाओं के लिए सत्ता का रास्ता बना दी भाजपा ने’

तुलजापुर ड्रग तस्करी केस पर नाना पटोले का भाजपा पर वार — बोले, ‘माफियाओं के लिए सत्ता का रास्ता बना दी भाजपा ने’

नागपुर (महाराष्ट्र):
तुलजापुर ड्रग तस्करी मामले ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है। इस केस के आरोपियों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल पर तीखा वार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर “माफिया प्रवृत्ति के लोगों के लिए सत्ता का रास्ता खोलने” का आरोप लगाते हुए कहा कि “अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा के मुँह के और खाने के दाँत अलग-अलग हैं।”

पटोले ने कहा, “भाजपा खुद को अलग और ईमानदार पार्टी बताती है, लेकिन उसके अपने ही नेता अब मान रहे हैं कि उनकी पार्टी भ्रष्ट लोगों को ‘वॉशिंग मशीन’ में धोकर साफ दिखा रही है।” उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने विधानसभा में नासिक के एक माफिया पर आरोप लगाया था, आज उसी व्यक्ति को भाजपा में शामिल कर लिया गया है।

“भाजपा कर रही है निम्न स्तर की राजनीति”

कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा अब सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

“आज महाराष्ट्र के हर ज़िले में भाजपा माफियाओं और अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है ताकि उन्हें सत्ता तक पहुंचाया जा सके,”
पटोले ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में यह धारणा बन चुकी है कि भाजपा ने महाराष्ट्र की राजनीति को “निम्न स्तर पर गिरा दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के बीच भी अब यह चर्चा आम है कि भाजपा ने राजनीति को नैतिकता से कोसों दूर कर दिया है।

शरद पवार पर भी साधा निशाना

नाना पटोले ने इस दौरान शरद पवार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पवार ने कांग्रेस को कमजोर करने की साज़िश की थी।

“भाजपा और उसके सहयोगियों ने कांग्रेस को तोड़ने की योजना बनाई है। लेकिन हम न झुके हैं, न झुकेंगे। 2029 में जनता हमें फिर से सत्ता में देखेगी,”
पटोले ने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि पुणे प्लॉट घोटाला बेहद गंभीर मामला है, लेकिन सरकार इसकी निष्पक्ष जांच से बच रही है।

“अगर मुख्यमंत्री को खुद यह मामला गंभीर लगता है, तो जांच अपने विभाग के अफसरों को क्यों सौंप रहे हैं? अगर हिम्मत है, तो जांच का जिम्मा तुकाराम मुंढे जैसे ईमानदार अधिकारी को दें,”
पटोले ने चुनौती दी।

भाजपा पर ‘भ्रष्टाचारियों की ढाल’ बनने का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा लगातार ज़मीन हड़पने वालों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।
उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचारियों की ढाल बन चुकी भाजपा अब नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं रखती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top