Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

आरोपियों ने सरे आम युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या

आरोपियों ने सरे आम युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या

नागपुर: मानकापुर थाना क्षेत्र के झिंगाबाई टाकली से दिल दहलादेन वाली घटना सामने आई है, जहां तीन अपराधियों ने चाकुओं से गोदकर एक युवक की सारे आम हत्या कर दी। आरोपियों ने गुरुवार रात नौ बजे नागरिकों से भरे बाजार में इस वारदात को अंजाम दिया, इस दौरान एक अपराधी ने भय फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। गनीमत यह रही किसी को गोली नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेहखौफ होकर घूमते हुए वहां से निकल गए। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहेल खान के रुप में हुई है।

इसी दौरान किसी ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। मानकापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नागरिकों की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकुओं और पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान डोंगरे और मसराम के रुप में हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के मुख्य कारण का पता लगा रही है। सारे आम हुई हत्या से नागरिकों में भय का माहौल है। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top