Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Nagpur Violence: दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, अब तक 65 लोग गिरफ्तार

Nagpur Violence: दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, अब तक 65 लोग गिरफ्तार

नागपुर में हिंसा: महल परिसर में आगजनी और पथराव, 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, अब तक 65 गिरफ्तार

नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने को लेकर उपजे विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी। मध्य नागपुर के महल परिसर में एक विशेष वर्ग द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने घरों पर पत्थरबाजी की और वाहनों में आग लगा दी, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नागपुर पुलिस ने शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। इस प्रतिबंध के तहत भीड़ जुटने पर रोक लगा दी गई है।

10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंघल ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्रों में अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा

हिंसा के पीछे साजिश: शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हिंसा को सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य को अस्थिर करने और बदनाम करने के लिए यह हिंसा भड़काई गई। शिंदे ने साफ कर दिया कि हिंसा में शामिल हर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 65 गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई जारी

नागपुर पुलिस हिंसा में शामिल अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद ले रही है। अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घरों से आरोपियों को निकालकर गिरफ्तार किया, और हिंसा में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top