भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस सहित महा विकास अघाड़ी का घोषणापत्र धोखा है, उस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। वोट पाने के लिए कांग्रेस धोखेबाजी कर रही है। कांग्रेस के खून में विकास नहीं है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने योजनाओं का विरोध किया था। लाडली बहना योजना के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट गई। अब उसी योजना में 3,000 रुपए देने की घोषणा कर रहे हैं।
