Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नगर परिषद बैठक में MLA और पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक, अध्यक्ष हुईं फूट-फूटकर रोने

नगर परिषद बैठक में MLA और पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक, अध्यक्ष हुईं फूट-फूटकर रोने

राजगढ़ के खिलचीपुर नगर परिषद की बैठक में हंगामा, विधायक और पार्षद के बीच तीखी बहस, अध्यक्ष फूट-फूटकर रो पड़ीं

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर परिषद में मंगलवार को हुई विशेष बैठक के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष राम जानकी मालाकार और कुछ पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बिगड़ा कि अध्यक्ष फूट-फूटकर रोने लगीं, जिसके कारण बैठक को तत्काल स्थगित करना पड़ा।

बैठक में विधायक हजारीलाल दांगी, अध्यक्ष राम जानकी मालाकार, उपाध्यक्ष शीतल शर्मा और अन्य पार्षद उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में चार प्रस्तावों पर सहमति बन गई थी— नामांतरण स्वीकृति, एक देश-एक चुनाव, जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

लेकिन विवाद तब बढ़ा जब जल यंत्रालय की भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण और जनपद भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव आया। कई पार्षदों ने इसका विरोध किया और कहा कि नगर परिषद की भूमि जनपद को नहीं दी जानी चाहिए, और बिना सीमांकन के जल यंत्रालय की भूमि पर निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।

इसके बाद विधायक हजारीलाल दांगी और पार्षद संदीप शर्मा के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विधायक ने कहा, “अगर ऐसे काम करेंगे तो कोई काम नहीं होगा।” इस पर पार्षद संदीप शर्मा ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “वैसे भी कहां काम हो रहे हैं?” विधायक ने फिर सवाल किया, “तो कर्मचारी क्या कर रहे हैं?” इस पर पार्षद ने जवाब दिया, “वह तो सोयाबीन काट रहे हैं।”

यह सुनते ही अध्यक्ष राम जानकी मालाकार का गुस्सा फूट पड़ा और वह रोने लगीं। उन्होंने जोर-जोर से टेबल पर हाथ मारा, जिससे बैठक का माहौल और गरमा गया। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top