Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की हथेली खराब, ऑपरेशन में काटनी पड़ी — बचपन की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं”

“डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की हथेली खराब, ऑपरेशन में काटनी पड़ी — बचपन की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं”

नोएडा — डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की हथेली काटनी पड़ी, चाइल्ड पीजीआई में ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत गंभीर

नोएडा: 25 दिन की मासूम बच्ची, जो कभी पालने में मुस्कुराते हुए अपने छोटे-से अंगूठे को चूसती थी, अब जिंदगी के सबसे बड़े दर्द से गुजर रही है। डॉक्टरों की कथित लापरवाही ने उसका बचपन ही नहीं, उसकी पूरी हथेली छीन ली

गुरुवार को चाइल्ड पीजीआई, नोएडा में डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन कर बच्ची की खराब हो चुकी हथेली को काट दिया। बताया जा रहा है कि इलाज में हुई लापरवाही के चलते बच्ची का हाथ संक्रमित हो गया था, जिसके बाद सर्जरी के जरिए उसे हटाना पड़ा।

ऑपरेशन के बाद बच्ची को एनआईसीयू (NICU) में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है, लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब पांच डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी की। टीम में महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ सहित कई सीनियर चिकित्सक शामिल थे। सर्जरी के बाद बच्ची को तत्काल एनआईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

मासूम के परिवार का कहना है कि अगर समय रहते डॉक्टरों ने सही इलाज किया होता, तो शायद बच्ची की हथेली बच सकती थी। अब बच्ची न तो अपने हाथों से खेल सकेगी, न ही वह भविष्य में अपने ही सपनों को थाम सकेगी।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top