Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

राक्षस पिता की हैवानियत: अंढेरा में दो जुड़वां बच्चियों की हत्या, सड़ी-गली लाशें बरामद

राक्षस पिता की हैवानियत: अंढेरा में दो जुड़वां बच्चियों की हत्या, सड़ी-गली लाशें बरामद

बुलढाणा में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ढाई साल की जुड़वां बेटियों की हत्या की, जंगल से मिले सड़े-गले शव

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की देउलगांव राजा तहसील के अंढेरा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अंधेरा और अंचरवाड़ी गांव के बीच स्थित जंगल में दो जुड़वां बच्चियों के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बच्चियों की हत्या उनके ही पिता राहुल शेषराव चव्हाण ने की। वाशिम जिले का रहने वाला आरोपी पुणे से अपने गांव लौट रहा था, इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से हुए झगड़े का गुस्सा मासूम बेटियों पर उतार दिया। बताया जा रहा है कि वह बच्चियों को जंगल में ले गया और धारदार हथियार से उनकी निर्मम हत्या कर दी।

घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने खुद वाशिम पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद अंढेरा पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर बच्चियों के शव बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक घटना 21 अक्टूबर की है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top