Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

उपराजधानी नागपुर में बेमौसम बारिश की दस्तक; सुबह से जारी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया

उपराजधानी नागपुर में बेमौसम बारिश की दस्तक; सुबह से जारी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया

नागपुर में बेमौसम बारिश से मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट से राहत तो किसानों की बढ़ी चिंता — 28 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

नागपुर: उपराजधानी नागपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार सुबह से शहर का आसमान बादलों से घिरा रहा और करीब सुबह 9 बजे के आसपास झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे शहरवासियों को उमस और बढ़ती गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 28 अक्टूबर तक नागपुर और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

शनिवार को लगातार होती बारिश से शहर का तापमान गिरा और हवा में ठंडक घुल गई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार शाम को भी उपराजधानी में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी, जिसने शनिवार की सुबह की बारिश का संकेत दे दिया था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाओं के साथ-साथ क्षेत्र में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के कारण यह मौसमी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह मानसून की वापसी के बाद की पोस्ट-मानसून एक्टिविटी मानी जा रही है।

जहां एक ओर बारिश से तापमान में गिरावट आई और प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज हुई, वहीं दूसरी ओर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कई इलाकों में अतिवृष्टि से फसलें पहले ही नुकसान झेल चुकी हैं, और अब इस अप्रत्याशित बारिश ने उनकी मुसीबतों में और इजाफा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top