Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बुलढाणा: पाँच महीने से लंबित फैसला आया, तांबे ही बने रहेंगे पुलिस अधीक्षक — कैट ने याचिका की खारिज

बुलढाणा: पाँच महीने से लंबित फैसला आया, तांबे ही बने रहेंगे पुलिस अधीक्षक — कैट ने याचिका की खारिज

कैट ने बुलढाणा एसपी तबादला विवाद पर सुनाया फैसला, नीलेश तांबे रहेंगे पद पर कायम — पाँच महीने से लंबित मामला हुआ समाप्त

बुलढाणा। बुलढाणा जिला पुलिस अधीक्षक के तबादले को लेकर पिछले पाँच महीनों से चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए विश्व पानसरे की याचिका को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि नीलेश तांबे ही बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक बने रहेंगे।

धनतेरस की पूर्व संध्या पर आए इस फैसले से तांबे को राहत मिली है, जबकि पुलिस प्रशासन में भी अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। इससे पहले, 8 सितंबर को कैट ने इस मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब घोषित किया गया।

विश्व पानसरे ने 22 मई को अपने तबादले के आदेश के खिलाफ कैट में याचिका दायर की थी। उन्होंने यह सवाल उठाया था कि मात्र नौ महीनों में उनका स्थानांतरण क्यों किया गया। कैट ने प्रारंभिक सुनवाई में तबादले पर अस्थायी रोक लगाई थी, लेकिन बाद में यह रोक हटा ली गई, जिससे संकेत मिल गया था कि फैसला तांबे के पक्ष में जा सकता है।

न्यायमूर्ति रंजीत मोरे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस प्रकरण में कई बार सुनवाई हुई। अंततः 17 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे कैट ने आदेश जारी करते हुए पानसरे की याचिका को खारिज कर दिया।

राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक और कानूनी सलाहकार एडवोकेट डॉ. विनय मासुरकर ने केस प्रस्तुत किया, जबकि नीलेश तांबे की ओर से एडवोकेट राज पुरोहित ने पैरवी की।

फैसले के बाद अब नीलेश तांबे बुलढाणा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ जारी रखेंगे और धनतेरस से अपनी नई कार्यावधि की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top