Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बुलढाणा: नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत, संग्रामपुर तहसील के तमगांव थाना क्षेत्र की घटना

बुलढाणा: नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत, संग्रामपुर तहसील के तमगांव थाना क्षेत्र की घटना

बुलढाणा: खेत से लौटते समय नदी में गिरा युवक, अगली सुबह मिला शव; संग्रामपुर तहसील में एक हफ्ते में दूसरी घटना

बुलढाणा, संग्रामपुर: जिले के संग्रामपुर तहसील में एक बार फिर नदी में डूबने की दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार को 24 वर्षीय विठ्ठल महादेव अमजारे की नदी में डूबने से मौत हो गई। विठ्ठल बिहाड़े गांव के खेत में दिनभर काम करने के बाद लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विठ्ठल वैन नदी के किनारे से घर की ओर जा रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे नदी में गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह विठ्ठल का शव तहसील के पातुरदा गांव के पास पुल के नीचे तैरता हुआ मिला। शव की पहचान होने के बाद उनके चचेरे भाई देवीदास तुकाराम अमजारे ने तमगांव पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यह घटना पिछले एक सप्ताह में तहसील में नदी में डूबने की दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top