Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अकोला: व्यापारी से झूठे बलात्कार केस की धमकी देकर वसूली, ‘बंटी-बबली’ दंपत्ति गिरफ्तार, ₹18.74 लाख बरामद

अकोला: व्यापारी से झूठे बलात्कार केस की धमकी देकर वसूली, ‘बंटी-बबली’ दंपत्ति गिरफ्तार, ₹18.74 लाख बरामद

अकोला जिले के मुर्तिजापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपत्ति ने व्यापारी को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर 18.74 लाख रुपये की वसूली कर ली। इसके बाद जब आरोपियों ने 5 लाख रुपये और मांगे, तो व्यापारी ने हिम्मत जुटाकर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

घटना में शामिल आरोपी खरब धोरे गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, अकोला के 51 वर्षीय व्यापारी की मुलाकात भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में इस दंपत्ति से हुई थी। दोनों ने पहले व्यापारी को झांसे में लिया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीधर गुट्टे और पुलिस उप-निरीक्षक चंदन वानखेड़े के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और दंपत्ति को 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top