Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: गणेशपेठ में कुएं से मिला सिर और हाथ रहित कंकाल, इलाके में फैली दहशत

नागपुर: गणेशपेठ में कुएं से मिला सिर और हाथ रहित कंकाल, इलाके में फैली दहशत

नागपुर के गणेशपेठ में कुएं से मिला अधूरा कंकाल, सिर और एक हाथ गायब — इलाके में सनसनी

नागपुर। शहर के गणेशपेठ इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पुराने और लंबे समय से इस्तेमाल न किए गए कुएं से एक अधूरा मानव कंकाल बरामद हुआ। बरामद किए गए अवशेषों में न तो सिर मौजूद है और न ही एक हाथ, जिससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

यह कुआं आग्याराम देवी मंदिर के पास स्थित खाली ज़मीन पर है, जो देवेश प्रकाश सूचक के स्वामित्व में है। ज़मीन पर लंबे समय बाद सफाई का काम शुरू किया गया था। जैसे ही कुएं की सफाई शुरू हुई, वहां से अचानक तेज दुर्गंध उठने लगी, जिससे काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गणेशपेठ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कंकाल काफी पुराना है और इसका एक हाथ तथा खोपड़ी नहीं है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया है। जांचकर्ताओं का अनुमान है कि यह कंकाल लगभग 27 से 28 दिन पुराना हो सकता है।

फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पुलिस घटना की हर संभव दिशा से जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top