Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गोंदिया: आमगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी करते युवक गिरफ्तार; 17 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त

गोंदिया: आमगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी करते युवक गिरफ्तार; 17 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त

गोंदिया: आमगांव पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब और लग्जरी कार जब्त

गोंदिया, 24 अगस्त — गोंदिया जिले के आमगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर उससे लाखों की शराब और एक महंगी SUV जब्त की है।

21 अगस्त 2025 की शाम करीब साढ़े छह बजे आमगांव पुलिस ने जगनाडे चौक पर नाकाबंदी कर तस्करी में शामिल आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब ‘गोवा’ के कुल 35 बॉक्स बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 23 हजार रुपये है।

पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा XUV 500 (क्रमांक CG 07AS 8938) भी जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल 17 लाख 23 हजार 440 रुपये मूल्य का अवैध माल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह यह शराब कहां से लेकर आया और कहां पहुंचाने वाला था।

आमगांव पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top