Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गोंदिया: पैसों के लालच में मां की हत्या कर 7 महीने के बच्चे को बेचा, गोंदिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

गोंदिया: पैसों के लालच में मां की हत्या कर 7 महीने के बच्चे को बेचा, गोंदिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

गोंदिया में मानवता शर्मसार: मां की हत्या कर 7 महीने के बच्चे को बेचा, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोंदिया, 24 अगस्त — महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। पैसों के लालच में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके नन्हे बच्चे को बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

मामला कुछ ऐसा है…

यह वारदात 3 अगस्त को सामने आई थी, जब डूग्गीपार थाना क्षेत्र के खजरी गांव में एक अज्ञात महिला की धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिली। शुरुआती जांच के बाद मृतका की पहचान भिलाई निवासी 21 वर्षीय अन्नू ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अन्नू के आरोपी अभिषेक तुरकर से अवैध संबंध थे।

अभिषेक, जो कर्ज में डूबा हुआ था, ने पैसों के लिए इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने अपनी पत्नी, बहन और अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्नू की हत्या की साजिश रची और उसके सात महीने के बेटे धनराज को बेचने का खौफनाक प्लान बनाया।

सुनियोजित साजिश के तहत हुई हत्या

अभिषेक ने अन्नू को बहाने से भिलाई से गोंदिया लाया और खजरी गांव में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके मासूम बेटे को मानव तस्करी के इरादे से बेच दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह पूरी वारदात अभिषेक ने अकेले नहीं, बल्कि अपने परिवार और जान-पहचान की महिलाओं के साथ मिलकर अंजाम दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गोंदिया पुलिस ने इस मामले में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब डूग्गीपार थाना मामले की गहराई से जांच में जुटा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

इस जघन्य अपराध ने पूरे गोंदिया जिले में सनसनी फैला दी है। आम लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग कर रहे हैं।

यह मामला न सिर्फ अपराध की गंभीरता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे पैसों की हवस इंसान को दरिंदगी की हद तक ले जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top