Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: 27 लाख का सोना लेकर फरार आरोपी RPF के शिकंजे में

नागपुर: 27 लाख का सोना लेकर फरार आरोपी RPF के शिकंजे में

नागपुर RPF की तेज़ कार्रवाई: 27 लाख के सोने के साथ फरार आरोपी गोंदिया से पकड़ा गया

नागपुर, 18 अगस्त — रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी, जो पश्चिम बंगाल के नेहाटी इलाके से करीब 27 लाख रुपये के सोने के साथ फरार हुआ था, उसे गोंदिया रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 17 अगस्त को नेहाटी पुलिस थाना, पश्चिम बंगाल से सूचना मिली कि एक सोने का कारीगर, 276 ग्राम सोना लेकर फरार है और उसकी लोकेशन नागपुर मंडल में ट्रेस हुई है। सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य ने गोंदिया RPF और अपराध गुप्तचर शाखा को तुरंत अलर्ट किया।

सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12834 के गोंदिया स्टेशन पर पहुंचने के दौरान जांच अभियान चलाया गया। कोच B-7 में सफर कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान अतुल सतीश जाधव, निवासी सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई। वह अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सोना लेकर पश्चिम बंगाल से भागा था। उसके पास से करीब 27 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को गोंदिया RPF पोस्ट लाया गया, जहां पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना देकर पुष्टि की गई।

नेहाटी पुलिस अब आरोपी को हिरासत में लेने के लिए नागपुर मंडल में टीम भेज रही है। RPF की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों और नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें रेलवे मार्ग से किसी भी प्रकार की अवैध तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत RPF या GRP को सूचित करें।

यह कार्रवाई RPF की निगरानी प्रणाली और आपसी समन्वय की कुशलता का परिचायक है, जो रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top