Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान

बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान

नागपुर में पालकमंत्री बावनकुले ने सुनी नागरिकों की समस्याएँ, बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजे का भरोसा

नागपुर: राज्य के राजस्व और जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को नागपुर स्थित नियोजन भवन में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। विभिन्न मुद्दों पर आए ज्ञापन स्वीकार करते हुए उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने बताया कि विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से फसलों और संपत्तियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे सभी स्थानों पर पंचनामा करने और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के मानकों के आधार पर मुआवजा देने के आदेश जारी किए हैं।

स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा और महायुति मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जहाँ गठबंधन संभव नहीं होगा, वहाँ आपसी समझदारी से चुनाव कराया जाएगा, ताकि महायुति को कोई नुकसान न हो।

कांग्रेस द्वारा लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस को अभी मतदाता सूची की जाँच कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव भी विधानसभा की मतदाता सूची पर आधारित होंगे, इसलिए बाद में चुनाव हारने पर आरोप लगाने का कोई औचित्य नहीं रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top