Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अमरावती जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर साइबर हमला, ग्राहकों की लेन-देन जानकारी लीक होने की आशंका

अमरावती जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर साइबर हमला, ग्राहकों की लेन-देन जानकारी लीक होने की आशंका

अमरावती जिला सहकारी बैंक पर साइबर अटैक, ग्राहकों की जानकारी लीक होने की आशंका से मचा हड़कंप

अमरावती: अमरावती जिले में बच्चू कडू की अध्यक्षता वाले जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर एक गंभीर साइबर हमला सामने आया है, जिसने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक की बडनेरा और मंगरुल दस्तगीर शाखाएं इस हमले का प्रमुख निशाना बनीं, जबकि अन्य शाखाएं भी संभावित खतरे के घेरे में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हैकर्स ने बैंक के सिस्टम में घुसपैठ करते हुए विंडोज होल्डर में एक संदिग्ध फ़ाइल बनाई, जिससे यह संदेह गहराया है कि ग्राहकों के लेन-देन से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग चुकी है।

इस घटना से बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी को देखते हुए बैंक के अध्यक्ष बच्चू कडू ने शनिवार सुबह 11 बजे निदेशक मंडल की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें साइबर हमले की जांच और बैंक की आईटी सुरक्षा को मज़बूत करने पर चर्चा की जा रही है।

घटना की सूचना साइबर अपराध विभाग को दे दी गई है और तकनीकी जांच शुरू हो चुकी है। हजारों खाताधारकों की व्यक्तिगत जानकारी के लीक होने की आशंका से आम नागरिकों में चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और संभावित नुकसान के आकलन की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top