Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुरवासियों के लिए रेलवे की नई सौगात: अजनी-पुणे वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का जल्द हो सकता है ऐलान

नागपुरवासियों के लिए रेलवे की नई सौगात: अजनी-पुणे वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का जल्द हो सकता है ऐलान

नागपुर-पुणे के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस जल्द, 12 घंटे में तय होगा 940 किमी का सफर

नागपुर: नागपुरवासियों के लिए एक और बड़ी रेल सौगात की तैयारी है। भारतीय रेलवे जल्द ही नागपुर और पुणे के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की घोषणा कर सकता है। यह ट्रेन नागपुर से पुणे तक का सफर सिर्फ 12 घंटे में तय करेगी, जो फिलहाल अन्य ट्रेनों से 14 से 17 घंटे में पूरा होता है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह वंदे भारत ट्रेन नागपुर के अजनी स्टेशन से चलाई जाएगी और खास बात यह है कि इसमें स्लीपर कोच होंगे। यह ट्रेन न केवल तेज होगी, बल्कि इसमें यात्रियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी — जैसे आरामदायक शयन व्यवस्था, मॉडर्न टॉयलेट्स, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स और बेहतर सुरक्षा फीचर्स।

इस नई सेवा से नागपुर और पुणे के बीच बार-बार सफर करने वाले विद्यार्थियों, व्यवसायियों और आईटी प्रोफेशनल्स को काफी सहूलियत मिलेगी। दोनों शहरों के बीच बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए यह ट्रेन एक बड़ी राहत बन सकती है।

रेल मंत्रालय देशभर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत की योजना पर काम कर रहा है और नागपुर-पुणे मार्ग को इस योजना में शामिल किया गया है। इस सेवा के शुरू होने से महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों के बीच सफर तेज, सुविधाजनक और अधिक आरामदायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top