Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बुढाना: दलित युवक की पिटाई को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की पीड़ित से मुलाकात

बुढाना: दलित युवक की पिटाई को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की पीड़ित से मुलाकात

खामगांव में दलित युवक की पिटाई पर सियासी तकरार तेज, कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जताई नाराज़गी

बुलढाणा: खामगांव में गाय चोरी के संदेह में दलित युवक को नंगा कर पीटने की शर्मनाक घटना के बाद अब यह मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित युवक फिलहाल अकोला के सरकारी अस्पताल में इलाजरत है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक से मुलाकात की और घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सपकाल ने कहा कि युवक को बिना किसी ठोस सबूत के अमानवीय तरीके से पीटा गया, जो कानून व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस घटना की तुलना संतोष देशमुख प्रकरण से की और कहा कि राज्य में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

सपकाल ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ किया है कि वह इस मामले को न्यायिक स्तर तक ले जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाकर ही मानेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top