Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अनैतिक संबंधों में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की गला घोंटकर हत्या — दोनों आरोपी गिरफ्तार

अनैतिक संबंधों में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की गला घोंटकर हत्या — दोनों आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: वाठोड़ा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तरोडी की साईनाथ सोसायटी में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने लकवा ग्रस्त पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र के साईनाथ सोसायटी में, 4 जुलाई को यह घटना हुई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके खलबली मच गई है। मृतक ३८ वर्षीय चंद्रसेन बालकृष्ण रामटेके था। डेढ़ साल पहले लकवा होने के बाद से वो घर पर ही रहते थे। उनकी पत्नी दिशा चंद्रसेन रामटेके ने घर चलाने के लिए वॉटर प्लांट शुरू किया था। इसी दौरान उसकी पहचान स्थानीय मैकेनिक आसिफ अंसारी उर्फ राजा बाबू टायरवाला से हुई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रसेन को पत्नी के बदलते व्यवहार पर शक हुआ था। अक्सर इसी को लेकर घर में झगड़े होते थे। आरोप है कि पति की धमकियों और रोक-टोक से परेशान होकर दिशा ने प्रेमी आसिफ के साथ मिलकर हत्या की यह साजिश रच डाली।4 जुलाई को दोपहर में, जब चंद्रसेन घर में सो रहे थे, उस वक्त दिशा और आसिफ ने तकिए से मुह और गला दबाकर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद दिशा ने शव को दो घंटे तक वहीं पड़ा रहने दिया और फिर मेडिकल ले जाकर मौत की झूठी कहानी गढ़ी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो दिशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top