Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

ऑपरेशन थंडर: नागपुर पुलिस की ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, ₹18.65 लाख की एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन थंडर: नागपुर पुलिस की ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, ₹18.65 लाख की एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, चार शातिर तस्कर गिरफ्तार, ₹18.65 लाख का माल जब्त

नागपुर: शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इमामवाड़ा थाने की डीबी पथक टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर एक संगठित ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार पुराने अपराधियों को धर दबोचा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ ड्रग तस्कर मुंबई से एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर नागपुर पहुंचे हैं और सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अजनी चौक से मेडिकल चौक की ओर जा रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाटतरोड़ी के पास ट्रैप लगाकर संदिग्ध कार को रोका और तलाशी के दौरान करीब 240 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

तलाशी में ड्रग्स के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई कार, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल ₹18 लाख 65 हजार 790 रुपये का माल जब्त किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में निलेश देशमुख, प्रणय उर्फ सुमित गायधने, आशीष मडावी और शुभम उर्फ भूरया तिडके शामिल हैं। सभी आरोपी पूर्व में भी ड्रग्स तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त रह चुके हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एमडी की यह खेप सड़क मार्ग से मुंबई से नागपुर लाए थे और यहां इसे बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

पुलिस आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के तार और किन-किन शहरों या नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top