Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

राशन अनाज की बिक्री पर राशन कार्ड होगा निरस्त, आपूर्ति विभाग की सख्त चेतावनी – जमाखोरों पर कड़ी नजर

राशन अनाज की बिक्री पर राशन कार्ड होगा निरस्त, आपूर्ति विभाग की सख्त चेतावनी – जमाखोरों पर कड़ी नजर

अमरावती में सक्रिय हुए राशन तस्कर, आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

अमरावती – जिले में हाल ही में राशन तस्करी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। तीन महीने का राशन एक साथ वितरित होने के बाद अनाज तस्करों की गतिविधियों में तेजी आई है। ये तस्कर गरीबों से सस्ता अनाज खरीदकर उसे खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। कई तस्करों ने तो सीधे राशन दुकानों के आसपास डेरा जमा लिया है और बस्तियों में घूम-घूमकर जरूरतमंदों से अनाज खरीद रहे हैं।

इस बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है और नागरिकों को भी चेतावनी दी है कि वे अपना राशन अनाज किसी को न बेचें। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का अनाज खुले बाजार में बेचता पाया गया, तो उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।

विभाग का कहना है कि राज्य सरकार ने मानसून के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तीन महीने का राशन एक साथ देने का निर्णय लिया है। लेकिन इस सुविधा का लाभ कुछ लोग गलत तरीके से उठाने लगे हैं। ऐसे में आपूर्ति विभाग की नजर अब जमाखोरों और तस्करों पर है, और जरूरत पड़ी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे सरकारी नियमों का पालन करें और तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल न हों, ताकि जरूरतमंदों तक उनका हक का अनाज सही समय पर पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top