Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नागपुर: इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नागपुर में इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में भीषण आग, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; अवैध पटाखा भंडारण से हादसा?

नागपुर, 14 जून — शहर के व्यस्त महल परिसर में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया जब एक इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में गोदाम मालिक गिरीश खत्री (35) और कर्मचारी विट्ठल धोते (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गुणवंत नागपुरकर (28) गंभीर रूप से झुलस गया है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जय कमल कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर स्थित गोदाम में शाम करीब साढ़े छह बजे वेल्डिंग का काम हो रहा था। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी ने गोदाम में रखे पटाखों और इलेक्ट्रिक सामान को चपेट में ले लिया, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई थी और भारी भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्यों में सहयोग किया।

गंभीर सवाल यह उठ रहे हैं कि जय कमल कॉम्प्लेक्स जैसे पुराने भवन में, जहां कई परिवार किराए से रहते हैं, वहां सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखों का भंडारण कैसे किया गया। ‘आरके लाइट हाउस’ नामक दुकान के ऊपर बने इस गोदाम में हेलोजन लाइट्स, वायरिंग सामान और पायरो तकनीक से जुड़ा ज्वलनशील सामान भी बड़ी मात्रा में रखा गया था।

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है, लेकिन लापरवाही किस स्तर पर हुई, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह हादसा नागपुर में शहरी सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top