Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

ऑपरेशन थंडर: निंबस हुक्का पार्लर पर छापा, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऑपरेशन थंडर: निंबस हुक्का पार्लर पर छापा, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऑपरेशन थंडर: निंबस हुक्का पार्लर पर देर रात छापा, संचालक पर मामला दर्ज – संभ्रांत परिवार की युवतियां भी मिलीं मौके पर

नागपुर: शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत नागपुर पुलिस ने शंकरनगर स्थित निंबस लाउंज हुक्का पार्लर पर देर रात छापा मारा। मादक पदार्थ विरोधी दल की इस कार्रवाई में पार्लर संचालक समीर शेख के खिलाफ अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि यह छापा तड़के करीब 3 बजे गुप्त सूचना के आधार पर मारा गया। पुलिस को खबर मिली थी कि यह पार्लर रातभर अवैध रूप से संचालित हो रहा है, जहां संभ्रांत परिवार की युवतियां और आपराधिक प्रवृत्ति के युवक एकत्र होते हैं।

छापे के वक्त पार्लर का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन भीतर का दृश्य पुलिस के लिए चौंकाने वाला रहा। हुक्का पार्लर ग्राहकों से भरा हुआ था और वहां तंबाकू युक्त विभिन्न फ्लेवर के हुक्के परोसे जा रहे थे। पुलिस की दस्तक के साथ ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी ग्राहकों को सख्त चेतावनी दी है। वहीं, संचालक समीर शेख के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक हुक्का पार्लर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पुलिस ऐसे प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रख रही है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक उपायुक्त सुनीता मेश्राम, वरिष्ठ निरीक्षक गजानन गुल्हाने और उनकी टीम ने किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top