Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: वाठोडा में बनेगा आधुनिक श्वान आश्रय केंद्र, मनपा ने 6.89 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को दी मंजूरी

नागपुर: वाठोडा में बनेगा आधुनिक श्वान आश्रय केंद्र, मनपा ने 6.89 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को दी मंजूरी

वाठोडा में बनेगा नागपुर का पहला अत्याधुनिक डॉग शेल्टर सेंटर, 6.89 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

नागपुर: नागपुर शहर की सड़कों पर बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और उनकी देखभाल को लेकर नागपुर महानगरपालिका (NMC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। वाठोडा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नया डॉग शेल्टर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल ₹6.89 करोड़ से अधिक का खर्च प्रस्तावित है, जिसे नगर आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने मंजूरी दे दी है।

200 कुत्तों की देखभाल के लिए बनेगा केंद्र

तीन एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस नए शेल्टर सेंटर में करीब 200 कुत्तों को आश्रय देने की व्यवस्था होगी। इसमें कुत्तों और पिल्लों के लिए अलग-अलग आश्रय, आइसोलेशन शेड, आधुनिक अस्पताल, स्वच्छता सुविधाएं, खेल का मैदान, किचन, स्टोर रूम सहित जानवरों की देखभाल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पुरानी व्यवस्था पर उठे सवाल, नई सुविधा से मिलेगी राहत

वर्तमान में नागपुर में मौजूद डॉग शेल्टर केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए वाठोडा में नई सुविधाओं से युक्त केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया गया है, जिससे न केवल आवारा कुत्तों को बेहतर देखभाल मिल सकेगी, बल्कि शहरवासियों को भी राहत मिलेगी।

परियोजना सलाहकार और डिजाइनर की नियुक्ति

इस परियोजना का आर्किटेक्चरल डिजाइन नागपुर के आर्किटेक्ट श्रीपद दुबे ने तैयार किया है। परियोजना प्रबंधन का जिम्मा एक्सिनो कैपिटल सर्विसेज और श्रीपद दुबे आर्किटेक्ट्स को सौंपा गया है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना है।

नगर निगम का यह प्रयास न केवल पशु कल्याण को बढ़ावा देगा, बल्कि शहरी जीवन में संतुलन लाने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top