Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर हाइट बैरियर में अटका फ्यूल टैंकर, पिछली रात लगे अवरोधक हुए क्षतिग्रस्त

शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर हाइट बैरियर में अटका फ्यूल टैंकर, पिछली रात लगे अवरोधक हुए क्षतिग्रस्त

शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर हाइट बैरियर में फंसा फ्यूल टैंकर, 23,000 लीटर पेट्रोल से भरे टैंकर ने फिर क्षतिग्रस्त किया नया अवरोधक

नागपुर: सीताबर्डी के शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात लगाए गए हाइट बैरियर एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार को रिलायंस कंपनी का एक फ्यूल टैंकर, जिसमें 23,000 लीटर पेट्रोल भरा था, फ्लाईओवर के एक छोर पर लगे हाइट बैरियर में फंस गया, जिससे बैरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत यह रही कि टक्कर के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। टैंकर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है और रेस्क्यू कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि भारी वाहनों की आवाजाही रोकने और संकरे फ्लाईओवर पर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार रात ही इन अवरोधकों को लगाया गया था। इससे पहले भी ऐसे प्रयास किए गए थे, लेकिन पहले ही दिन भारी वाहनों से टकराकर बैरियर टूटते रहे हैं।

इस ताजा घटना ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारी और जागरूकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि ऐसे हादसों से बचाव के लिए सख्त निगरानी और बेहतर योजना की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top