Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

मध्य प्रदेश: रीवावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रीवा-पुणे एक्सप्रेस की घोषणा की; दो महीने में शुरू होगी ट्रेन

मध्य प्रदेश: रीवावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रीवा-पुणे एक्सप्रेस की घोषणा की; दो महीने में शुरू होगी ट्रेन

रीवा-पुणे एक्सप्रेस समेत मध्य प्रदेश में तीन नई ट्रेनों का जल्द होगा शुभारंभ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

रीवा, 30 मई — विंध्य क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर रीवा लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। जनसंख्या के बढ़ते दबाव और शहर के महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रीवा को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए नई पहल की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि रीवा से पुणे के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन अगले दो महीनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी। यह नई ट्रेन रीवा और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जो शिक्षा और रोजगार के लिए पुणे जाना चाहते हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में कुल तीन नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी। पहली रीवा-पुणे एक्सप्रेस होगी, जो सतना, जबलपुर और ईटारसी होते हुए पुणे तक जाएगी। इस ट्रेन की लंबे समय से मांग चली आ रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। टाइम टेबल भी अंतिम रूप में तैयार हो चुका है।

इसके अलावा जबलपुर से रायपुर के बीच भी नई ट्रेन शुरू की जाएगी, जो नैनपुर, बालाघाट और गोंदिया जैसे आदिवासी इलाकों से होकर गुजरेगी। रेल मंत्री ने बताया कि जबलपुर और रायपुर दोनों आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र हैं, इसलिए यह सेवा क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी। आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को इस ट्रेन से काफी लाभ होगा।

रेल मंत्री के अनुसार, इन तीनों ट्रेनों का परिचालन अगले दो महीनों के अंदर शुरू कर दिया जाएगा, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top