Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: नागरिकों की खून-पसीने की कमाई डूबी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

नागपुर: नागरिकों की खून-पसीने की कमाई डूबी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

नागपुर: इंदौरा की सहकारी पत संस्था में साढ़े चार करोड़ का घोटाला उजागर, 21 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नागपुर, 30 मई — शहर के इंदौरा इलाके में स्थित उत्थान नागरी सहकारी पत संस्था में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने निवेशकों को हिला कर रख दिया है। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जनार्दन राऊत और संचालक मंडल के 20 अन्य सदस्यों सहित कुल 21 लोगों के खिलाफ जरीपटका पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई विशेष लेखा परीक्षक नारायण गाधेकर की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच संस्था द्वारा एफडी और बचत योजनाओं के नाम पर आम नागरिकों से बड़ी रकम जमा करवाई गई। लेकिन नियमानुसार इन निवेशकों को पैसे लौटाए नहीं गए, जिससे वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि संस्था के पदाधिकारियों ने एजेंटों की मदद से लोगों का विश्वास जीतकर करोड़ों की रकम जमा करवाई, फिर उसका इस्तेमाल संस्था की बजाए निजी लाभ के लिए किया गया। समय पर राशि वापस न मिलने पर निवेशकों ने संबंधित विभागों से शिकायत की, जिसके बाद विशेष लेखा जांच के आदेश दिए गए।

पुलिस अब इस घोटाले से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस वित्तीय फर्जीवाड़े से प्रभावित सैकड़ों निवेशकों में भारी आक्रोश है। वे प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह मामला नागपुर के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में सबसे बड़े घोटालों में से एक माना जा रहा है, जिससे नागरिकों के भरोसे को गहरा आघात पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top