Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: ऑपरेशन थंडर के तहत ‘मिशन AXES’ में बड़ी कार्रवाई, ₹43 लाख से अधिक का अवैध हुक्का और ई-सिगरेट जब्त

नागपुर: ऑपरेशन थंडर के तहत ‘मिशन AXES’ में बड़ी कार्रवाई, ₹43 लाख से अधिक का अवैध हुक्का और ई-सिगरेट जब्त

नागपुर में ‘मिशन AXES’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 43 लाख से अधिक का अवैध हुक्का व ई-सिगरेट जप्त, 26 आरोपी चिन्हित

नागपुर: शहर में अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ नागपुर पुलिस ने एक सख्त अभियान चलाते हुए ‘ऑपरेशन थंडर’ के अंतर्गत ‘मिशन AXES’ नामक विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में 43 लाख 37 हजार रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का सामग्री और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को गोपनीय रूप से अंजाम दिया गया। एक माह पूर्व उन्हें ऑनलाइन माध्यम से अवैध ई-सिगरेट व हुक्का सामग्री की बिक्री की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर 27 मई की शाम को एक व्यापक योजना तैयार की गई, जिसके तहत 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की 16 टीमें बनाई गईं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ छापेमारी की गई।

पुलिस की टीमें ‘टेक्सास स्मोक शॉप’ नाम की दुकानों की चेन, एक गोदाम और दो पान ठेलों पर पहुंचीं। इन स्थानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट्स, हुक्का फ्लेवर्स, निकोटीन लिक्विड, गन लाइटर, डीवीआर, मोबाइल फोन, और दो मोपेड जब्त किए गए।

पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड आशिष उर्फ अंकुश अमृतलाल शाहू बताया जा रहा है, जिसने ‘टेक्सास स्मोक शॉप’ के नाम से नागपुर में करीब 14 आउटलेट्स शुरू किए थे। पुलिस को उसके घर के पास एक मंदिर के नीचे बने गुप्त गोदाम से भी बड़ा स्टॉक मिला।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि प्रतिबंधित फ्लेवर्स और ई-सिगरेट्स ‘अरेबिक कंट्री फ्लेवर’ के नाम पर समुद्री रास्ते से भारत लाए जा रहे थे और विभिन्न शहरों में वितरित किए जा रहे थे। साथ ही, आरोपी के मोबाइल में फटे नोटों की तस्वीरें भी मिली हैं, जिससे यह आशंका है कि अवैध लेन-देन नकद और अनौपचारिक तरीकों से हो रहा था।

पुलिस ने इस ऑपरेशन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, COTPA, और भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं और अब तक 26 लोगों को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।

नागपुर पुलिस की यह कार्रवाई अवैध तंबाकू और ई-सिगरेट कारोबार के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है, और आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top