Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बुलढाणा: सिलाई मशीन योजना में रिश्वत, चिखली पंचायत समिति का कर्मचारी एसीबी के जाल में रंगेहाथ गिरफ्तार

बुलढाणा: सिलाई मशीन योजना में रिश्वत, चिखली पंचायत समिति का कर्मचारी एसीबी के जाल में रंगेहाथ गिरफ्तार

बुलढाणा में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: सिलाई मशीन योजना के लाभ के लिए महिला से मांगी घूस, एसीबी ने पंचायत समिति कर्मचारी को पकड़ा

बुलढाणा – महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही सिलाई मशीन वितरण योजना को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिले की चिखली पंचायत समिति में कार्यरत समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक हेमंत राजपूत को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी ने येवता गांव की एक महिला से योजना का लाभ दिलाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। महिला ने एसीबी से संपर्क कर इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर राजपूत को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद पंचायत समिति और समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि करीब एक साल पहले इसी विभाग में एक अन्य कर्मचारी भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं।

अब एक बार फिर से पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर विभाग की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसीबी की जांच जारी है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top