Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: मेट्रो और मनपा बस सेवा के लिए बनाए गए एप को किया जाएगा इंटीग्रेट

नागपुर: मेट्रो और मनपा बस सेवा के लिए बनाए गए एप को किया जाएगा इंटीग्रेट

नागपुर: मेट्रो और मनपा बस सेवा के एप होंगे एकीकृत, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

नागपुर: शहर में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुविधाजनक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। नागपुर मेट्रो और नागपुर महानगर पालिका (NMC) की बस सेवा के लिए बनाए गए दो अलग-अलग मोबाइल एप्स को जल्द ही एकीकृत किया जाएगा। महा मेट्रो के स्ट्रेटजिक प्लानिंग एंड ऑपरेशंस निदेशक अनिल कोकाटे ने जानकारी दी कि यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका लाभ यात्रियों को मिलना शुरू हो जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य मेट्रो और बस यात्रियों को ‘फर्स्ट माइल-लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ प्रदान करना है, ताकि दोनों परिवहन सेवाओं का समन्वय आसान और निर्बाध हो सके। वर्तमान में नागपुर मेट्रो की 50% से अधिक टिकट बिक्री ऑनलाइन होती है, जबकि ‘आपली बस’ सेवा का संचालन कर रही कंपनी ‘चलो’ ऐप के माध्यम से 30% से अधिक बस यात्री डिजिटल टिकट ले रहे हैं।

डिजिटल माध्यमों की इस बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए दोनों एजेंसियों ने एप इंटीग्रेशन का निर्णय लिया है, जिससे न केवल यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर दोनों सेवाओं का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी, बल्कि डिजिटल पेमेंट का चलन भी और अधिक प्रोत्साहित होगा।

महा मेट्रो ने वर्ष 2025 तक ऑनलाइन टिकटिंग को 65% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और एप इंटीग्रेशन जैसे प्रयोग इस दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदम माने जा रहे हैं। नई सुविधा शुरू होने के बाद नागपुरवासी एक ही एप के माध्यम से मेट्रो और बस दोनों के टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे यात्रा और अधिक सहज, सुलभ और स्मार्ट बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top