Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर पहुंचे अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नागपुर पहुंचे अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागपुर पहुंचे, दो दिवसीय दौरे के तहत करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के पहले चरण में नागपुर पहुंचे। उपराजधानी में एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शाह को फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

अमित शाह के इस दौरे के दौरान वे सोमवार को नागपुर और नांदेड़ जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे। नागपुर में वे राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के एक कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्ति भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान महाविद्यालय के स्थायी और अस्थायी भवनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। नागपुर के कार्यक्रमों के बाद शाह नांदेड़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे अन्य परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

शाह का यह दौरा महाराष्ट्र में आगामी राजनीतिक और विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top