Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

UP: शादी में पहुंची दूसरी पत्नी और बच्चा, दूल्हा मंडप से भागा, बारात में मचा हड़कंप

UP: शादी में पहुंची दूसरी पत्नी और बच्चा, दूल्हा मंडप से भागा, बारात में मचा हड़कंप

संतकबीरनगर में एक शादी समारोह उस वक्त ड्रामाई मोड़ पर पहुंच गया जब जयमाल के ठीक पहले एक महिला अपने बच्चे के साथ मंच पर आ पहुंची और दूल्हे को अपना पति बता दिया। यह सुनते ही दूल्हा मौके से फरार हो गया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें दूल्हे की शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने इसे धोखाधड़ी बताते हुए दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर: जयमाल के वक्त बच्चे के साथ पहुंची पहली पत्नी, मंडप से भागा दूल्हा; परिजनों पर धोखाधड़ी का आरोप

सहजनवां (गोरखपुर)। जिले के नेवास गांव में एक शादी समारोह उस वक्त विवादों में घिर गया जब जयमाल के दौरान अचानक एक महिला बच्चे को लेकर मंच पर पहुंची और दूल्हे अजय कुमार को अपना पति बता दिया। महिला की बात सुनते ही दूल्हा मंडप से भाग निकला, जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शादी संतकबीरनगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी अजय कुमार और नेवास गांव की युवती के बीच तय हुई थी। 21 मई को करीब 50 बारातियों के साथ अजय धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा। द्वारपूजा और भोज के बाद जब जयमाल की तैयारियां चल रही थीं, तभी एक महिला मंच पर पहुंची और दावा किया कि अजय उसका पति है और साथ लाया बच्चा उन्हीं दोनों का है। महिला ने बताया कि वह पीपीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

महिला के खुलासे के बाद वहां हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अजय मौका पाकर फरार हो गया। बारात में आए अन्य लोग भी धीरे-धीरे मौके से खिसकने लगे।

दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और आर्थिक नुकसान का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि शादी में करीब तीन लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें नकद उपहार, मंडप सजावट, भोज और अन्य व्यवस्थाएं शामिल थीं। साथ ही उन्होंने बेटी की सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंची ठेस का भी जिक्र किया।

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में किसी और परिवार के साथ इस तरह का छल न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top