Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“₹5 हज़ार के ड्रोन पर ₹15 लाख की मिसाइल” — ऑपरेशन सिंदूर पर विजय वाडेट्टीवार का विवादित बयान

“₹5 हज़ार के ड्रोन पर ₹15 लाख की मिसाइल” — ऑपरेशन सिंदूर पर विजय वाडेट्टीवार का विवादित बयान

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का सियासी तीर, वाडेट्टीवार बोले – ‘₹5 हज़ार के ड्रोन पर ₹15 लाख की मिसाइल, किसका हुआ ज़्यादा नुकसान?’

नागपुर: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के नेताओं की ओर से लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सिद्धारमैया के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वाडेट्टीवार ने भी सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।

वाडेट्टीवार ने कहा, “पाकिस्तान ने हम पर महज़ ₹5,000 के ड्रोन से हमला किया, और हमने उन्हें मार गिराने के लिए ₹15 लाख की मिसाइलें दागीं। आखिर इस नुकसान का जिम्मेदार कौन है?”

उनके इस बयान को भारतीय सेना की रणनीति पर सीधा हमला माना जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे “दुश्मन को फायदा पहुंचाने वाली सोच” करार दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की टिप्पणियां ना सिर्फ सैन्य कार्रवाई की संवेदनशीलता को प्रभावित करती हैं, बल्कि सुरक्षा बलों के मनोबल पर भी असर डालती हैं। वहीं, कांग्रेस का तर्क है कि वह सैन्य खर्च और निर्णयों में पारदर्शिता की मांग कर रही है।

साफ है, ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है, जिस पर आने वाले दिनों में और तीखी बयानबाज़ी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top