Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Bulldozer Action in Bagaha: दो दर्जन से अधिक दुकानों को किया गया ध्वस्त, मचा हड़कंप

Bulldozer Action in Bagaha: दो दर्जन से अधिक दुकानों को किया गया ध्वस्त, मचा हड़कंप

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर रेलवे का अतिक्रमण हटाने का अभियान, दो दर्जन से अधिक दुकानों को किया गया ध्वस्त

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा चौराहे पर रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रेलवे की जमीन पर बने दो दर्जन से ज्यादा दुकानों को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। पहले दुकानदारों को नोटिस दिया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह सख्त कदम उठाया गया। रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस की तैनाती में यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

बगहा: पनियहवा चौराहे पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, अवैध दुकानों को जेसीबी से तोड़ा

बगहा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा चौराहे पर रेल प्रशासन ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की। रेलवे की भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से बने दो दर्जन से अधिक दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व रेलवे के आईओडब्ल्यू केएस लाल और खड्डा सीओ महेश कुमार ने किया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और हनुमानगंज थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

पनियहवा चौराहे पर कई दुकानदारों ने रेलवे की जमीन पर कच्चे और पक्के निर्माण कर मछली, भूंजा, किराना, फल मंडी और अन्य प्रकार की दुकानों का संचालन कर रहे थे। इस अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने पर अब यह कदम उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top