Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

केंद्र में IG रैंक पर इम्पैनल हुए झारखंड कैडर के 4 IPS अधिकारी, अमोल विनुकांत सहित शामिल

केंद्र में IG रैंक पर इम्पैनल हुए झारखंड कैडर के 4 IPS अधिकारी, अमोल विनुकांत सहित शामिल

झारखंड के चार आईपीएस अधिकारियों को IG रैंक में केंद्र ने दी अहम जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG) रैंक में इम्पैनल किया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 2004 बैच के अमोल विनुकान्त होमकर और प्रभात कुमार, 2005 बैच के कुलदीप द्विवेदी तथा 2007 बैच के अनूप बिरथरे को यह जिम्मेदारी दी गई है।

फिलहाल अमोल होमकर झारखंड में IG अभियान के पद पर तैनात हैं, जबकि प्रभात कुमार IG विशेष शाखा की कमान संभाल रहे हैं। इस सूची में शामिल अन्य अधिकारियों को भी जल्द नई भूमिका मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार के इस फैसले को इन अधिकारियों के कार्यों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

झारखंड के चार आईपीएस अधिकारी IG रैंक में केंद्र में इम्पैनल, डीजी पद को लेकर जारी असमंजस

राज्य ब्यूरो, रांची – झारखंड कैडर के चार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को केंद्र सरकार ने IG रैंक और समकक्ष पदों के लिए इम्पैनल कर लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आदेश में देशभर से कुल 65 अधिकारियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें झारखंड से चार नाम शामिल हैं।

इनमें 2004 बैच के अमोल विनुकान्त होमकर और प्रभात कुमार, 2005 बैच के कुलदीप द्विवेदी, और 2007 बैच के अनूप बिरथरे शामिल हैं। वर्तमान में अमोल होमकर झारखंड पुलिस में IG अभियान के पद पर कार्यरत हैं, जबकि प्रभात कुमार IG विशेष शाखा संभाल रहे हैं। कुलदीप द्विवेदी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में तैनात हैं। अनूप बिरथरे IG झारखंड जगुआर के पद पर हैं।

डीजी पद को लेकर उठ रहे सवाल
झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। केंद्र सरकार ने अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल से सेवानिवृत्त माना है, जबकि राज्य सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दे दिया है। इस असमंजस को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है।

उम्मीद जताई जा रही थी कि गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्रस्तावित पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद की बैठक में इस विषय पर स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते बैठक स्थगित कर दी गई। उधर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top