Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

एयर स्ट्राइक पर सीएम फडणवीस का बयान: “सेना ने साबित किया भारत अब बर्दाश्त नहीं करेगा, यह गर्व का क्षण है”

एयर स्ट्राइक पर सीएम फडणवीस का बयान: “सेना ने साबित किया भारत अब बर्दाश्त नहीं करेगा, यह गर्व का क्षण है”

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले CM फडणवीस: “भारत अब चुप नहीं बैठेगा”, पीएम मोदी को दी बधाई

मुंबई: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ की गई सफल एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे “गर्व का क्षण” बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि “हम पर हुए हमले का जवाब दे दिया गया है और अब भारत चुप बैठने वाला नहीं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकियों के नौ ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस बार एयर स्ट्राइक के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जिससे अब इस पर सवाल उठाने की कोई गुंजाइश नहीं है।

फडणवीस ने कहा कि ऑपरेशन का नाम “सिंदूर” अपने आप में संदेश देता है—ये राष्ट्र की अस्मिता और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मिशन हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर संतोष जताते हुए कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई और तत्पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें मिशन की पूरी जानकारी दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top