Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: वाड़ी इलाके की शराब भट्टी में युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, ग्लास तोड़ने पर कर्मचारियों ने किया हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: वाड़ी इलाके की शराब भट्टी में युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, ग्लास तोड़ने पर कर्मचारियों ने किया हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: वाडी थाना क्षेत्र के खडगांव रोड स्थित एक देसी शराब भट्टी में मामूली विवाद के चलते एक अपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या कर दी गई। कांच का ग्लास टूटने पर भट्टी के कर्मचारियों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वाडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।

मृतक सोनबानगर निवासी सूरज भलावी है। वो एक ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। पुलिस ने सूरज के छोटे भाई सौरभ भलावी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सूरज पिछले कुछ दिनों से शराब भट्टी में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा था। उसके खिलाफ डकैती की तैयारी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट के तहत तीन आपराधिक मामले भी दर्ज थे। बावजूद इसके वह खडगांव रोड स्थित सायरे देसी शराब भट्टी में नियमित रूप से शराब पीने जाता था।

घटना वाली रात सूरज शराब पीने भट्टी पहुंचा। नशे में धुत सूरज का हाथ फिसलने से कांच का गिलास टूट गया। इसी बात को लेकर भट्टी के मैनेजर और कर्मचारियों ने उसे फटकार लगाई। बताया जाता है कि जवाब में सूरज ने कर्मचारियों को गालियां देना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि भट्टी के मैनेजर और कर्मचारियों ने मिलकर सूरज बुरी तरह पिटाई की , जिससे वो बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे पास की झाड़ियों में नाली के पास फेंक दिया।

जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सूरज के भाई सौरभ को सूरज के झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर हालत में सूरज को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूरज के भाई सौरभ की शिकायत पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में और अन्य लोग भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top